फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में अब श्रद्धालु खरीद सकेंगे भेंट स्वरूप चढ़ाए गए सूट

मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट स्वरूप चढ़ाए जाने वाले कपड़ों की मंदिर न्यास ने खुली बिक्री शुरू करने की सूचना जारी की है। इसके तहत मंदिर न्यास को भेंट स्वरूप प्राप्त होने वाले सूट, साड़ी, शॉल और स्टोल श्रद्धालुओं को निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट स्वरूप चढ़ाए जाने वाले सूट, साड़ी, शॉल और स्टोल अब गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। मंदिर न्यास ने इन वस्तुओं की बिक्री के लिए निर्धारित दरें तय कर दी हैं। इच्छुक लोग मंदिर न्यास कार्यालय में पहुंचकर इनकी खरीद कर सकते हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से समय-समय पर बड़ी संख्या में सूट, साड़ियां और अन्य कपड़े भेंट किए जाते हैं। मंदिर न्यास के पास इन वस्तुओं का काफी स्टॉक जमा हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए वीरवार को इनकी बिक्री के लिए कीमतें निर्धारित की गई हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम दामों पर कपड़े उपलब्ध हो सकें।उन्होंने बताया कि निर्धारित दरों के अनुसार सूट 50, 100 और 200 रुपये, साड़ी 50, 150 और 200 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं शॉल 50 रुपये और स्टोल 25 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति मंदिर न्यास के कार्यालय में पहुंचकर अपनी पसंद के अनुसार इन वस्तुओं को खरीद सकता है।मंदिर न्यास की इस पहल से जहां लंबे समय से जमा कपड़ों के स्टॉक का उचित उपयोग हो सकेगा, वहीं जरूरतमंद परिवारों को भी कम कीमत पर कपड़े उपलब्ध होंगे। यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए राहत भरी साबित होगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें