फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़: ग्राम पंचायत बारियां की ग्राम सभा में चिट्टे के खिलाफ उठी आवाज

नालागढ़ की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बारियां में ग्राम सभा का आयोजन शिवकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमे काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। इसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें बीपीएल एवं मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना पर चर्चा की गई। इसके अलावा ग्रामीणों ने एक स्वर में चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर चिंता व्यक्त की गई और सरकार से इस पर लगाम लगाने की अपील की गई। बैठक में प्रधान शिव कुमार के अलावा उपप्रधान धर्मचंद, वार्ड मेंबर बलवंत सिंह,सुरेंद्र शर्मा, अनीता देवी, सीता देवी, दलेर सिंह, ओमवती,रीता देवी, रोशन लाल, राधेश्याम, मदन लाल,देवराज, प्रेमचंद, श्यामलाल, रामेश्वर, धनीराम,वन मित्र दीक्षा तथा राजस्व विभाग से मनोज कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी इंदु ने नशे के विरुद्ध लोगों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें