परवाणू क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। सांसद ने सड़क, पुल, जलापूर्ति सहित अन्य प्रभावित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। परवाणू में बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा आने और पुल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से पूरे किए जाएं।