फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ोग में प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 12:30 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोलन के बड़ोग में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बरमानी समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बरमानी ने कहा कि केंद्र सरकार का महंगाई पर कोई कंट्रोल नहीं है। जिससे आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। चीनी व प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो माह में अचानक महंगाई बढ़ी है। इसमें चीनी के दाम 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह प्याज भी 60 रुपये पार हो गया है। सभी तरह की दालों में भी 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। रिफाइंड व तेल भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें