फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले सोलन के मालरोड पर बढ़ा ट्रैफिक, आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लगे 25 मिनट

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोलन शहर के मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। धनतेरस से पहले ही सड़क पर यातायात का दबाव इतना बढ़ गया कि दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के पुराने बस अड्डे से मशरूम चौक तक करीब आधा किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को 20 से 25 मिनट तक लग रहे थे। सामान्य दूरी तय करने में इतना समय लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर के मालरोड को वाहनों के लिए बंद रखने की अधिसूचना जारी की है। हालांकि, इस व्यवस्था के लागू होने से पहले ही मालरोड पर वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ गई थी। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मालरोड पर वाहनों की धीमी रफ्तार और लगातार लग रहे जाम का असर पैदल चलने वालों पर भी पड़ा। सड़क पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्योहारों से पहले बाजार में बढ़ी भीड़ के बीच मालरोड पर यातायात व्यवस्था चुनौती बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें