फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर सोलन के मालरोड पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

भाई दूज के अवसर पर सोलन शहर में बाजारों की रौनक देखते ही बनी। त्योहार के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। खासकर मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मालरोड पर भी दिनभर लोगों की चहल-पहल बनी रही। भाई दूज के मौके पर महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए मिठाई के साथ-साथ रूमाल, स्वेटर और अन्य कपड़ों की खरीदारी की। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। त्योहार के चलते सोलन के मालरोड पर भी खासी भीड़ उमड़ी। शहर के बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। भाई दूज को लेकर खरीदारी और त्योहार की रौनक से शहर का माहौल गुलजार नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें