परवाणू-शिमला फोरलेन पर कुमारहट्टी बाईपास शमलेच में एक सेब से लदी पिकअप पलट गई। गमीमत रही कि इसमें चालक बाल-बाल बच गया, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। पिकअप के पलटने से इसमें लदी सेब की पेटियां सड़क पर बिखर गई। हादसा देररात हुई। हालांकि सुबह सेब मालिक ने दूसरी पिकअप मंगवाकर सेब उसमें लोड कर बाहरी राज्य की मंडियों में भेज दिया। गौरतलब है कि शमलेच में बार-बार वाहन पलटते रहते हैं। यहां पर दो दिन पहले ही एक लकड़ी से भरा ट्राला पलट गया था। वहीं उसी दिन रात को किसी वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।