फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़: विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने मांगी बकाया राशि, बैठक में उठाई मांग

Krishan Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 03:23 PM IST

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक रविंद्र ठाकुर अध्यक्षता में आयोजित को गई। इसमें पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित अन्य मांगों पर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कुछ कर्मचारियों बकाया राशि का कुछ भाग मिला है जबकि शेष लोगों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है। इसके अलावा सरकार से मांग की गई कि कई पेंशनर 70 साल की आयु पूरी कर चुके हैं लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा। बैठक में रविंद्र ठाकुर के अलावा मुरली गुप्ता, धर्म चंद, बाबू राम, रमेश ठाकुर, गुरप्रीत सिंह, पूर्ण चंद शर्मा, सोहन सिंह, भाग सिंह चंदेल, देव राज, एसएस बस्सी, विद्याधर शर्मा, चमन लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें