फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का 20वां वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने दिखाई भारतीय संस्कृति और आधुनिकता की झलक

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन ने अपना 20वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह की मुख्य विषयवस्तु ‘चरैवेति चरैवेति-यात्रा निरंतर जारी है’ रही। इस विषय के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। समारोह में कर्नल राजीव थॉमस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. देविना वैद्य और सोलन नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा तथा उपमहापौर गौरव राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन दर्शन को मंच पर जीवंत किया। रामायण और महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा, धर्म और कर्तव्य जैसे मूल्यों को दर्शाया गया। वहीं, पंचतत्त्व पर आधारित प्रस्तुति में प्रकृति और मानव जीवन के आपसी संबंध को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजकर रखना जरूरी है। समारोह का मुख्य संदेश ‘परंपरा के साथ आधुनिकता’ रहा। ‘चरैवेति चरैवेति’ का मूल भाव निरंतर आगे बढ़ते रहने से जुड़ा है। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास, आत्मविश्वास और अपनी जड़ों से जुड़ाव जरूरी है। मुख्य अतिथि कर्नल राजीव थॉमस ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर गर्व महसूस किया। विद्यालय का 20वां वार्षिक समारोह दो दशकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक जुड़ाव और निरंतर प्रगति का प्रतीक बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें