फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, तीन दिन मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद

धनतेरस के पावन अवसर पर सोलन शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें आकर्षक तरीके से सजा दी हैं। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। धनतेरस और दिवाली के चलते अगले कुछ दिनों तक बाजारों में भारी भीड़ रहने के आसार हैं। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने भी यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए मालरोड पर तीन दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, ताकि खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो और बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वहीं, मालरोड पर जगह-जगह तहबाजारियों ने भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। यहां विभिन्न प्रकार के त्योहार संबंधी सामान की बिक्री की जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली के दौरान ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। व्यापारियों को आज ही सोलन शहर में करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों के बाजार पहुंचने से कारोबारियों को पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर व्यापार की आस बंधी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें