फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन एचआरटीसी कर्मशाला में विश्वकर्मा दिवस पर औजारों और मशीनों की पूजा

दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस भी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला सिरमौर में विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों ने अपने औजारों, मशीनों और तकनीकी उपकरणों की पूजा-अर्चना की। नाहन स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कर्मशाला में भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कर्मचारियों ने उनका आशीर्वाद लिया। कर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में निगम के उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल भी उपस्थित रहे। पूजा की शुरुआत कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में शीश नवाकर की। इसके बाद कार्यशाला में इस्तेमाल होने वाले औजारों और मशीनों की साफ-सफाई की गई और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि और कार्यस्थल पर सुरक्षा बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाने की भी परंपरा रही है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकला का देवता माना जाता है। इसलिए तकनीकी, निर्माण और मशीनों से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि औजार और मशीनें कर्मचारियों के रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा हैं। इनकी पूजा करना केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि अपने कार्य और उससे जुड़े संसाधनों के प्रति सम्मान व समर्पण प्रकट करने का भी अवसर है। गौरतलब है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती सामान्यत: 17 सितंबर को मनाई जाती है। इसके बावजूद गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी कई स्थानों पर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के तहत एचआरटीसी नाहन की कर्मशाला में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें