राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में आयोजित संस्कृत सप्ताह का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस सात दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्राचीन और समृद्ध संस्कृत भाषा के प्रति रुचि लेने तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।