उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बुधवार को ददाहू में युवा व्यापारियों ने स्वागत किया। पंचायत प्रधान पंकज गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनके काफिले को रोककर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विधायक विनय कुमार के दिवंगत पिता डॉ. प्रेम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने माइना जा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटील, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नाहन विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। इसके बाद नेताओं ने मां रेणुका और भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर व्यापारी नेता अमित सभरवाल, करण जस्सल और राजन गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।