नाहन (सिरमौर)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की दिशा में काम करेगी। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान ने अपने कार्यकाल में नाहन में स्टील प्लांट लाने की पहल की थी। तत्कालीन सरकार ने इस प्लांट को नाहन के बजाय कांगड़ा भेज दिया। उन्होंने कहा कि यदि स्टील प्लांट नाहन में स्थापित होता तो क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते और बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी। नितिन चौहान ने कहा कि उनका भाजपा के साथ केंद्र में गठबंधन पर है। ऐसे में जो भी निर्णय हाईकमान लेगा उसपे काम किया जाएगा। अपनी ओर से प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से आने वाले समय में अपना आशीवार्द देकर सरकार में हिस्सेदारी देने की अपील की है।