फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राधा-कृष्ण के भेष में बच्चों ने की खूब मस्ती, प्रेमनगर स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 04:48 PM IST

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में वीरवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा और भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे और उन्होंने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कृष्ण-सुदामा नाटक का मंचन किया। इसके अलावा बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय में फैंसी ड्रेस और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम से पहले पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनके संदेशों से परिचित करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को मिठाइयां भी वितरित की गईं। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें