फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पंचायतों की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले प्रधान संघ पांवटा साहिब के पदाधिकारी

प्रधान संघ पांवटा साहिब ने खंड की 54 पंचायतों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को मांगपत्र सौंपा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने और पंचायतों को अधिक स्वायत्तता प्रदान करने की मांग उठाई। प्रधान संघ ने 15वें और 16वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए मिलने वाली राशि में टाइड ग्रांट की शर्त वापस लेने की मांग की। संघ का कहना है कि टाइड ग्रांट की राशि जल शक्ति विभाग को देने के बजाय सीधे ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों पर खर्च कराई जानी चाहिए। इसके अलावा जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित 15वें वित्त आयोग की राशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने और इसकी समीक्षा करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह, प्रधान सुंदर सिंह, सुरेखा चौधरी, अलका रानी, पवन पटियाल, तेजिंद्र सिंह सहोता, निंदो देवी, बाला देवी, शिक्षा रानी, तनुज चौधरी, संगीतकार चौधरी, रीता देवी, कविता ठाकुर, राकेश कुमार, गुलाबी देवी, हरिकेष , सुरेश सैनी,प्रीतिका सैणी, मोहम्मद रफीक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें