फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो:बस खराब होने से मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर लगा लंबा जाम

हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बस के खराब हो जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हरिपुरधार से कांडा-बनाह की ओर जा रही बस अचानक खराब हो गई, जिसके चलते मार्ग पर करीब पौने घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार बस चालक ने बस को दोबारा स्टार्ट करने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो पाई। इसके बाद चालक ने बस को पीछे की ओर उतराई में लुढ़काकर सड़क के किनारे साइड में लगाया। बस के सड़क से हटने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को निकालने का रास्ता साफ हुआ और यातायात बहाल हो सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों तथा वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें