अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दुकानों और प्लॉट की सबलेटिंग के खेल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। मेले के दौरान प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दल का गठन किया गया है। यह दल राष्ट्रीय राजमार्ग और पाटबंगला मैदान में आवंटित प्लॉटों की नियमित जांच करेगा। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्लॉट आवंटन के समय प्रत्येक कारोबारी से शपथ-पत्र लिया जाएगा।