फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: मनीष आनंद बोले- 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर ने नई पहल की है। विद्यालय प्रबंधन आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के साथ फिजिक्स वाला के साथ शैक्षणिक साझेदारी की योजना बना रहा है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। यह बात शनिवार को स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष रियायत देने की योजना प्रस्तावित है। प्रत्येक 10 विद्यार्थियों के समूह में एक छात्रा को विशेष रियायत देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें