फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के मतरेवल में युवाओं ने लगाई मैराथन दौड़, नशे से दूर रहने और फिट रहने का दिया संदेश

नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत रविवार को रामपुर बुशहर की भड़ावली पंचायत के मतरेवल में मैराथन का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में शिमला से पहुंचे खिलाड़ियों सहित रामपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। आयोजक समिति के अध्यक्ष साहिल मेहता ने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है। साहिल मेहता ने कहा कि ट्रेल रनिंग और मैराथन जैसी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक खेलों को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के साथ क्षेत्र की पहचान को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गांव में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। आयोजक समिति के अध्यक्ष साहिल मेहता ने मैराथन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल, बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा और दिग्विजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें