ग्राम पंचायत नित्थर के महिला मंडल घरोली ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नित्थर और देहरा पंचायत के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। अभियान के तहत जल शक्ति विभाग के कार्यालय के नीचे जमा कूड़े-कचरे को एकत्र कर उचित तरीके से ठिकाने लगाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नित्थर प्रवीण कुमार, प्रधान देहरा अनिता ठाकुर, उपप्रधान नित्थर कुकू ठाकुर और उपप्रधान देहरा ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने अभियान में भागीदारी निभाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा खुले में न फेंकें और गीले व सूखे कचरे का उचित निस्तारण करें।