फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कुमारसैन के कोटीघाट में महाकालेश्वर देवता पंदोई के प्रांगण में धूमधाम से मना दिवाली मेला

कोटीघाट में जय महाकालेश्वर देवता पंदोई के पावन प्रांगण में दिवाली मेले का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह कंवर, कारदार हरदयाल सिंह राठौर, गुरु विद्यासागर शर्मा और भंडारी खमेश चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि दिवाली मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस मेले का विशेष पौराणिक महत्व है। स्थानीय लोग वर्षों से इसे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को भी मजबूती मिलती है। मेले के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। देवता के प्रांगण में आयोजित इस मेले ने एक बार फिर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकजुटता की झलक पेश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें