विकासखंड नारकंडा की ग्राम पंचायत जंजैली में मंगलवार को अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान योजना के लिए कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत प्रधान कैलाश चौहान सहित चयन कमेटी के सदस्यों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित मापदंडों के आधार पर पात्रता का सत्यापन किया।