फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में अनूठी पहल: सुरक्षा और स्वच्छता कर्मियों के साथ मनाई दीपावली, 90 कर्मचारियों को बांटी मिठाइयां

दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं अपनापन जताने का संदेश देता है। इसी भावना को सार्थक करते हुए मंडी के समाजसेवी एवं व्यवसायी नीरज हांडा और शालीग्राम राजू ने जोनल अस्पताल मंडी में सुरक्षा और स्वच्छता का जिम्मा संभालने वाले कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किए गए और कर्मचारियों को मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में सेवाएं देने वाले करीब 90 सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मियों को मिठाई वितरित की गई। गौरतलब है कि नीरज हांडा ने पिछले वर्ष इस अनूठी पहल की शुरुआत की थी। उन्होंने इस बार भी परंपरा को जारी रखते हुए उन कर्मचारियों के साथ त्योहार मनाया, जो अस्पताल में दिन-रात अपनी सेवाएं देकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर और नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में सुरक्षा और स्वच्छता कर्मियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। ये कर्मचारी अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपनी सेवाएं देते हैं। नीरज हांडा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दीपावली के अवसर पर अस्पताल में दिन-रात सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मान और अपनापन महसूस करवाना है। त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें सभी के साथ मिलकर साझा किया जाए। वहीं, सुरक्षा और स्वच्छता कर्मियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर उन्हें सम्मान देने के लिए आयोजकों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें