फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: जयराम ठाकुर बोले- हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल मान रहे सीएम सुक्खू

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हालिया बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भूलाकर मुख्यमंत्री सुक्खू यह मान बैठे हैं कि वह हॉलीलॉज को ‘डिस्लॉज’ करने की कोशिशों में सफल हो गए हैं। प्रतिभा सिंह ने हाल में रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यक्रमों में वीरभद्र सिंह के नाम और तस्वीरों के कथित तौर पर नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वीरभद्र सिंह का योगदान इतनी जल्दी भुलाया नहीं जा सकता। The Times of India इसी बयान के संदर्भ में जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह रोहड़ू से पांच बार विधायक रहे और इस क्षेत्र से उनका लंबे समय तक राजनीतिक जुड़ाव रहा। जयराम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने रोहड़ू जाकर उनके योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया ऐसा बन चुका है कि वह किसी भी नेता के योगदान को मानना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है। मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा की ओर से सांसदों से सहयोग नहीं मिलने संबंधी बातों पर भी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक हैं और यदि उन्हें सांसदों से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है तो वह इस विषय को संगठन के भीतर उठा सकते हैं। जयराम ने कहा कि ऐसे मामलों में मीडिया के माध्यम से जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा की बातों पर संगठन के स्तर पर चर्चा की जाएगी। जयराम ठाकुर ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कंगना ने जो बयान दिया था, वह प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज के संदर्भ में था। मंडी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें