फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: धर्मपुर में सात पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विकास खंड धर्मपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सात पंचायतों का चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों तथा पंचायत सदस्यों को पंचायतों के सुचारू संचालन, उनके अधिकारों एवं शक्तियों सहित पंचायत स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत की बैठकों के आयोजन, ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली, पंचायत के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायतों के कार्यों और नियमों की जानकारी देकर उन्हें बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए सक्षम बनाना है। इस अवसर पर बीडीओ सौरभ ठाकुर ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें सरकार और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायतों के माध्यम से ही सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण लोगों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भेदभाव के पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करवाने के लिए प्रयास करें। बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और इसका लाभ अपनी-अपनी पंचायतों में कार्य करते समय उठाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसईवीपीओ बालम राम, पंचायत सचिव सुनील बरवाल, पंचायत सचिव ज्ञान चंद तथा सीओ सुरेश कौंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के कार्यों, अधिकारों, बैठकों और ग्राम सभाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें