फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: विक्रमादित्य सिंह बोले- सामाजिक समरसता, जन आस्था का प्रतीक दशहरा उत्सव

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवता बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले शुक्रवार को शाम को मंत्री ने भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देवभूमि कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस उत्सव के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं का समागम कुल्लू की प्राचीन देव परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत स्वरूप प्रदान करता है। यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक देव आस्था, लोक संस्कृति तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनूठे संगम के साक्षी बनते हैं। कहा कि कुल्लू दशहरा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और जनआस्था का भी प्रतीक है। यह उत्सव पीढ़ियों से चली आ रही देव परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें