फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली, दो दिन में पहुंचे चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन

वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। दो दिन में चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 150 वोल्वो बसों में भी हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से माल रोड सहित शहर के बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल रही। लंबे समय से पर्यटन कारोबार में तेजी का इंतजार कर रहे कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटने लगी है। मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों ने मौसम का आनंद लेने के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया। रोहतांग दर्रा, सिस्सू, अटल टनल और सोलंगनाला में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। कई पर्यटक बर्फबारी की उम्मीद में मनाली पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ पर्यटक प्राकृतिक नजारों और ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। सामान्य सैर-सपाटे के साथ पर्यटक साहसिक गतिविधियों और ट्रैकिंग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक हामटा और भृगु झील की ट्रैकिंग के लिए निकल रहे हैं। ट्रैकिंग रूट पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ पर्यटक पहाड़ों की ठंडी फिजाओं में समय बिता रहे हैं। शनिवार दोपहर तक मनाली में होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें