जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित स्टेशन हरिपुर मैदान में अंडर-19 एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। छात्र एवं छात्रा वर्ग की इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शारीरिक शिक्षक जोगिंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एथलेटिक्स के साथ-साथ खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।