फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: सेस राम आजाद बोले- केंद्र सरकार कर रही प्रदेश से भेदभाव, जनता तक पहुंचाएंगे बात

कुल्लू। केंद्र सरकार किस तरह से प्रदेश के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं, इस बात को जनता तक पहुंचाया जाएगा। जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें इसको लेकर अहम फैसला लिया गया है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बैठक संपन्न होने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए दी। उन्होंने कहा कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 6 ब्लॉकों, 577 पोलिंग बूथ स्तर तक तैयारी की गई है। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों और भेदभावपूर्ण रवैये को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें