फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन, विशेषज्ञों से रूबरू हुए विद्यार्थी

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विज्ञान अकादमियों की ओर से तीन दिवसीय व्याख्यान कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से किया जा रहा है। कार्यशाला में जीव विज्ञान से जुड़े स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के विद्यार्थी विभिन्न महाविद्यालयों से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जैव विज्ञान और शोध से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, प्रयागराज, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली और भारतीय विज्ञान अकादमी, बंगलूरू से जुड़े विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे हैं। विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के बीच जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है। इस दौरान पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, जैव विविधता के महत्व और इसके संरक्षण की जरूरत को लेकर विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किए जा रहे हैं। कार्यशाला में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में शोध की संभावनाओं और शोध प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी मिल रही है। इससे विद्यार्थियों को अपने विषय में आगे शोध करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। डॉ. मानसिंह राणा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के साथ संवाद से विद्यार्थियों को विज्ञान और शोध के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण समझने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें