फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:41 PM IST

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पनारसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें