फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: टैरिफ तथा उभरते भू-राजनीतिक तनावों पर चर्चा

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 11:40 AM IST

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के वाणिज्य विभाग ने वार्षिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्सव द डेरिवेटिव्स-2026 का आयोजन किया। इसमें वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक समझ तथा रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा हरिपुर के प्रबंधक श्रीरीश बोध विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो. दिनेश सिंह ने समकालीन वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ तथा उभरते भू-राजनीतिक तनावों पर चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष और उसके भारतीय तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें