जिला कुल्लू में दो माह बाद साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, रिवर क्रासिंग, जिपलाइन आदि गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन को पंख लगेंगे। बरसात के दौरान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। वहीं दूसरी ओर जिले में चार नई पैराग्लाइडिंग साइटों को भी मंजूरी मिली है। ऐसे में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि राफ्टिंग साइटों में आज जहां राफ्टिंग हुई, वहीं पैराग्लाइडिंग का भी सैलानियों ने लुत्फ उठाया। जिले में साहसिक गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।