फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: एबीवीपी ने बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, मिठाई और पटाखे बांटकर साझा की खुशियां

दीपावली के पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू नगर इकाई ने बस्ती क्षेत्र के बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मिठाई और मिष्ठान वितरित किए। साथ ही उन्हें पटाखे भेंट कर दिवाली की खुशियों में शामिल किया। इस मौके पर नगर मंत्री कृष नेगी ने कहा कि दिवाली सिर्फ दीप जलाने और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना के साथ परिषद की नगर इकाई ने बस्ती क्षेत्र के बच्चों के बीच दिवाली मनाई और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें