फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 'वोट बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान में लंबलू से बस्सी तक निकली रैली

'वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कांग्रेस की जनजागरूकता यात्रा मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी तक पहुंची। इस दौरान जनसंवाद के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के बस्सी पहुंचने पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाजार में रैली निकाली। रैली के दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए गए और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया गया। यह अभियान लंबलू से शुरू होकर बस्सी पहुंचा। इसके बाद ताल और डिडवीं टिक्कर होते हुए यात्रा हमीरपुर पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें उनके मताधिकार की महत्ता और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार की रक्षा करने, सरकार से सवाल पूछने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। अभियान के दौरान केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक संस्थानों, संविधान और नागरिकों के मताधिकार को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर भी सवाल किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे और सत्ता से जवाब मांगेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और जनता की आवाज की रक्षा को लेकर जनजागरूकता पैदा करना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें