राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष शुभाष ठाकुर ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति से जुड़े सवाल भी रखे।