फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव का आरोप, मंच ने दी घेराव की चेतावनी

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 02:49 PM IST

स्मार्ट मीटर प्रणाली के विरोध में सोमवार को उपभोक्ता कल्याण मंच ने आवाज बुलंद की। कंडरोला पलासी पंचायत में आयोजित बैठक के बाद मंच से जुड़े उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकाली। बैठक में स्मार्ट मीटर, बिजली क्षेत्र में निजीकरण और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा सहित बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया। खरवाड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली बिजली उपभोक्ताओं और प्रदेश के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों से भी बिजली क्षेत्र में निजीकरण का विरोध करने का आह्वान किया। खरवाड़ा का आरोप है कि बिजली बोर्ड के कई महत्वपूर्ण कार्य निजी कंपनियों के नियंत्रण में दिए जा रहे हैं और कर्मचारियों से ही निजी कंपनियों के हित में काम करवाया जा रहा है। मंच संयोजक ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़े फैसलों में उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने निजीकरण को लेकर भी चिंता जताई और कर्मचारियों से उपभोक्ताओं के हित में आवाज उठाने की अपील की। खरवाड़ा ने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा तो उपभोक्ता कल्याण मंच बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि मंच उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष और तेज करेगा। बैठक में जसवंत सिंह, रत्न चंद, सचिन कुमार, धर्म सिंह, वेद प्रकाश, लेखराज, किशोर चंद, जोगिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें