फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राजेंद्र राणा बोले- चार साल विकास की बजाय अब नाटी डालकर मांग रहे वोट

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए पूछा कि उनका ज्योतिष सलाहकार कौन है, जिसके कहने पर सरकार चार साल तक निष्क्रिय रही और अब नाटी डालकर वोट मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में 2035 सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता की सुविधाएं छीन लीं। इनमें स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य कार्यालय शामिल थे। राणा ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों को सचिवालय में सुबह से रात तक इंतजार करना पड़ता था। अब जिलों में जाकर नाटी के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल तक विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। पंचायत चुनावों में हार के बाद सरकार को जनता की याद आई है, लेकिन जिलों में विकास कार्यों की जगह मंच सजाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह यात्रा जनसंपर्क नहीं, बल्कि सत्ता बचाने की कोशिश है। चार साल के कार्यकाल में जनता का विश्वास नहीं जीत पाने वाली सरकार आखिरी महीनों के कार्यक्रमों से भरोसा हासिल नहीं कर सकती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें