जैन संत अचल मुनि महाराज और भरत मुनि महाराज शनिवार को सुजानपुर पहुंचे। जैन स्थानक में प्रवेश करते ही जैन समाज के लोगों ने भक्ति वंदना और जयकारों के साथ स्वागत किया। जैन समाज के प्रधान गौरव जैन और उपप्रधान अंकुर जैन ने बताया कि संतों का सुजानपुर आगमन विशेष धार्मिक कार्यक्रम के लिए हुआ है। इससे पहले दोनों संत नादौन के जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान थे। चातुर्मास संपन्न होने के बाद अब वे सुजानपुर पहुंचे हैं। छह दिसंबर को सुजानपुर जैन स्थानक में नवनिर्मित दो कमरों का शुभारंभ करेंगे। संत प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक जैन स्थानक में कथा-प्रवचन करेंगे। जैन समाज ने श्रद्धालुओं से जैन स्थानक पहुंचकर प्रवचन सुनने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।