फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुमित बोले- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी प्रवासियों का सत्यापन हो सुनिश्चित

सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोपों में एक प्रवासी व्यक्ति की गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी चिंता का माहौल है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर ने अपनी गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। मीडिया को जारी ब्यान में व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल लगातार गंभीर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन ने बार-बार पुलिस और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी प्रवासियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस तरह के असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर समय रहते नकेल कसी जा सके। उन्होंने बताया कि व्यापारिक परिसरों और रिहायशी इलाकों में चोरियों के बढ़ते मामलों से आम नागरिक और व्यापारी दोनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह सतर्क रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें