फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: निजामुद्दीन खान ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन कर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में वार्ड नंबर चार निवासी निजामुद्दीन खान को ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पीर मोहम्मद, अब्दुल खान, नूरदीन और फरीदा खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्दीक मोहम्मद कोषाध्यक्ष, जबकि साजिद अहमद, सुनील खान, शेरदीन, निशु रफीक और वसीर मोहम्मद को महासचिव नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर जावेद अहमद, अजुद्दीन, शाहजहां, मेहरदीन और अफजल अहमद को जिम्मेदारी दी। आलम और अफजल अहमद को सोशल मीडिया समन्वयक बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निशा खान, सबीना खान, फिरदोस खान और जगतदीन को शामिल किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें