फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एसआईआर के विरोध में माकपा ने गांधी चौक पर किया प्रदर्शन

माकपा की जिला इकाई ने गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन कर चुनाव आयोग की ओर से लागू की जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर ( प्रक्रिया का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जिला सचिव प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में चुनावों के दौरान एसआईआर की प्रक्रिया को मनमाने और असांविधानिक तरीके से लागू किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय में अन्य चुनाव आयुक्तों को विश्वास में नहीं लिया गया और न ही चुनाव आयोग की किसी बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। लाखों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया। माकपा जिला इकाई ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई। पार्टी ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए तथा उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें