फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सड़कों के गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण से उपभोक्ता परेशान, उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने बैठक में उठाया मुद्दा

हमीरपुर जिले की सड़कों पर पड़े गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली परेशानी को लेकर दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। शनिवार को संगठन की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने की। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने बताया कि सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगद लेनदेन के लिए अलग काउंटर या अलग कतारों की व्यवस्था की जाए। कई बैंकों में लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में विभिन्न दुकानों पर फल और सब्जियों के दाम अलग-अलग वसूले जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। दिवाली के मद्देनजर संगठन ने मिठाई विक्रेताओं से मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही खाद्य निरीक्षक से समय-समय पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करने की मांग की। बैठक में विपिन शर्मा, एसके कौड़ा, पीएन शर्मा, युद्धवीर पठानिया, अशोक सोनी, हेमराज शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें