फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ताल स्कूल में 150 विद्यार्थियों ने सीखे वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके, प्राकृतिक खेती पर भी लिया ज्ञान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने वर्मी कंपोस्ट और सीड बॉल्स बनाने के तरीके सीखे। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस दौरान विद्यार्थियों को जैविक खाद के उपयोग और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इको क्लब की गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका से अवगत करवाया। विषय विशेषज्ञ कमल लखनपाल ने वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि समझाई।उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सकती है। विद्यार्थियों को सीड बॉल्स बनाने और पौधरोपण में इनके उपयोग की जानकारी भी दी गई। पंचायत प्रधान राजेंद्र चम्वयाल ने प्राकृतिक खेती के तरीकों और सौर ऊर्जा के उपयोग पर चर्चा की। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अतुल शर्मा,स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीवन पटियाल,बीडीसी उपाध्यक्ष रानी कुमारी सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें