दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ धर्मशाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जराबर स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच कुछ समय के लिए सड़क पर चक्का जाम भी किया गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात प्रभावित रहा। मनीष सिसोदिया ने सरकार को गारंटियां पूरी करने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में चुनावी वादों को पूरा नहीं किया गया तो शिमला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई।