फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बनीखेत में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों को गाड़ियों की छत पर निकालीं झांकियां, सुरक्षा पर सवाल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को बनीखेत में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भुरुनाग मंदिर से लेकर बनीखेत बाजार और बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। वहीं झांकी के दाैरान बच्चों को गाड़ियों पर छतों पर बिठाने पर सवाल उठ रहे हैं। चलती गाड़ी से यदि कोई बच्चा गिर जाता तो काैन जिम्मेदार होता। शोभायात्रा भुरुनाग मंदिर से शुरू होकर बनीखेत बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। झांकियों के दर्शन के लिए बाजार में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे बाजार का वातावरण कृष्णमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें