खंड स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अविनेश ठाकुर की अध्यक्षता में बीआरसी कार्यालय चंबा में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में विभिन्न पाठशालाओं के 44 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।