फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 18 से सजेगा श्रीचंद्र जयंती समारोह, देश-विदेश से जुटेंगे संत-महंत और श्रद्धालु

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 03:03 PM IST

उदासीनाचार्य श्री श्रीचंद्र शिला मंदिर, चौगान मोहल्ला में भगवान श्रीचंद्र जी का जयंती समारोह 18 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से संत-महंतों और हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समारोह के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, अखंड रामायण पाठ और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचने वाले श्रद्धालु भी इस आयोजन में शामिल होंगे। समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार भगवान श्रीचंद्र जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष में वर्ष 1551 ईस्वी में सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला में हुआ था। वह गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी के ज्येष्ठ पुत्र थे। उदासीन संप्रदाय के आचार्य भगवान श्रीचंद्र जी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से जागरूक किया। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीचंद्र जी चंबा भी पहुंचे थे। चौगान मोहल्ला स्थित मंदिर में उनकी शिला, चिमटा, झोली और खड़ाऊं आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। मंदिर में 5 मई 1998 को भगवान श्रीचंद्र जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। आयोजकों ने चंबा की जनता से 20 सितंबर को बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। तीन दिवसीय समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें