फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: पुखरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। 14 से 20 नवंबर तक चले इस शिविर में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांधा। इस दौरान एनएसएस प्रभारी ठाकुर राम, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार जताया। सह प्रभारी अंजुम आरा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि अजय चौहान ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में अर्चना, दीपिका, अंकिता, जानवी, तनीषा, कनिका, गरिमा, सुहाना, लहाशा, चंदन, आयुम, लय, युवराज, अंशुल, दिव्यांश, हर्षित और तनिष्क सहित अन्य स्वयंसेवियों ने विशेष योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें